Samastipur

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत समस्तीपुर की 3.68 लाख महिलाओं के खातों में राशि अंतरण

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत समस्तीपुर जिले की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि अंतरण प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। शहर के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले की महिलाएँ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को प्रारंभिक चरण में 10 हजार की राशि बैंक खाते में उपलब्ध कराई जा रही है। आगे व्यवसाय की प्रगति और आकलन उपरांत लाभार्थियों को 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

डीएम ने कहा कि इस योजना से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी और गरिमा के साथ जीवन जीते हुए अपनी आय का साधन सृजित कर सकेंगी। इस अवसर पर मंत्री महेश्वर हज़ारी, डीडीसी शैलजा पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जीविका की बीपीएम ने जानकारी दी कि जिले में अब तक लगभग 4 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से कुल 3,68,084 महिलाओं के खातों में 368 करोड़ 80 लाख की राशि अंतरण की गई है।

ग्रामीण क्षेत्र : 3,48,084 महिलाएँ

शहरी क्षेत्र : 20,000 महिलाएँ

जिले के सभी 20 प्रखंडों, 69 संकुल स्तरीय संघों और 3445 ग्राम संगठनों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें 4,20,975 महिलाएँ शामिल हुईं। महिलाओं के बीच योजना के प्रचार-प्रसार हेतु पंचायत स्तर पर जागरूकता वाहन, ऑडियो-वीडियो फिल्म और स्क्रीनिंग के माध्यम से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री और लाभार्थियों ने क्या कुछ कहा देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

4 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

6 घंटे ago