राज्य की विशेष निगरानी इकाई ने शुक्रवार को एक कार्रवाई करते हुए ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक को 7000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार बहादुरपुर थाने में पदस्थापित हैं। विशेष निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी को एक शिकायत मिली थी जो की विक्रम ज्योति नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी, कि पुलिस ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार एक मामले में उनका नाम प्राथमिक में शामिल न करने की एवज में ₹7000 की रिश्वत मांग रहे हैं।
एक ट्रेनी पुलिस अधिकारी द्वारा इस प्रकार से रिश्वत मांगने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए विशेष निगरानी इकाई ने पहले तो शिकायत की सत्यता जांच कराई। आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने एक धावा दल का गठन किया और शुक्रवार को अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
अवर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार जिस वक्त विक्रम ज्योति से रिश्वत के 7000 रुपए ले रहे थे इस वक्त उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इनसे पूछताछ हो रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
वहीं एक दिन पहले, कौशल विकास के दो केंद्रों को रद करने का भय दिखाकर रिश्वतखोर दो सरकारी सेवकों को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अपनी गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तारी लोक सेवकों में मधुबनी जिले के नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी और डेटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार हैं।
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…