Samastipur

RB कॉलेज दलसिंहसराय के प्रोफेसर पर अधिक अंक देने के नाम पर छात्राओं से शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप, चैट हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के आरबी कॉलेज से जुड़ा एक गंभीर मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर दो छात्राओं की आपसी बातचीत का चैट वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस चैट में दावा किया गया है कि कॉलेज के एक प्रोफेसर परीक्षा में अधिक अंक देने के नाम पर छात्राओं का शारीरिक शोषण करते हैं। यह आरोप केवल एक छात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि बातचीत में कई छात्राओं का जिक्र किया गया है।

चैट में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रोफेसर कभी किराए के मकान तो कभी होटलों में छात्राओं को बुलाकर अनुचित कार्य करते रहे हैं। इस खुलासे ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है। कॉलेज परिसर के अंदर और बाहर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर आरोप साबित होते हैं तो यह शिक्षा जगत की साख पर गहरा धब्बा होगा।

प्रसारित चैट सामने आने के बाद आरोपित प्रोफेसर ने अपने बचाव में फोन और आवेदन के जरिए सफाई दी है। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए अपनी छवि खराब करने का आरोप कुछ छात्राओं और एक छात्र पर लगाया है। इस सिलसिले में उन्होंने दलसिंहसराय थाना और साइबर थाना समस्तीपुर में लिखित आवेदन भी दिया है।

आवेदन में उनका कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से फर्जी चैट तैयार कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया, ताकि समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल की जा सके। इस बीच, पूरे मामले को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल चैट की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चैट की सत्यता की तकनीकी जांच कराई जाएगी। यदि प्रोफेसर या किसी छात्र-छात्रा की भूमिका संदेहास्पद पाई जाती है तो उनके खिलाफ कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि साइबर टीम के सहयोग से मामले की पड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि असली दोषी सामने आ सकें। घटना के बाद कॉलेज परिसर में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ छात्र जहां आशंका जता रहे हैं कि शिक्षा व्यवस्था का स्तर गिरता जा रहा है, वहीं अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों में भी आक्रोश और चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि यदि इस तरह की घटनाएं होती हैं तो बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता।

यह पूरा मामला शिक्षा संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करने वाला है। एक ओर इंटरनेट मीडिया के जरिए कई बार झूठी खबरें और फर्जी चैट भी वायरल होती रही हैं, वहीं दूसरी ओर यदि इन आरोपों में तथ्य निकलते हैं तो यह छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से सीधा जुड़ा गंभीर अपराध होगा। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और इसकी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। यह मामला सच और अफवाह के बीच की स्पष्ट रेखा को साबित करने की बड़ी चुनौती बन गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago