Samastipur

बीती रात हसनपुर में युवक की गोली मारकर ह’त्या मामले में अब तक नहीं उठा है मृतक का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर में बीती रात युवक की गोली मारकर हत्या मामले में आक्रोशित लोगों ने अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुकार चौक को जाम जाम कर दिया है। इस कारण हसनपुर-बिथान मुख्य पथ में यातायात बाधित हो गयी है। देर रात से अब तक शव पोस्टमार्टम के लिये नहीं उठा है।

बता दें कि अहिलवार पंचायत अंतर्गत सीही गांव में बुधवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मृतक की पहचान पिरोना वार्ड संख्या-03 के स्व. अंडू महतो के 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र अपने जेनरल स्टोर एवं ऑनलाइन सेंटर का शटर बंद कर रहे थे। तभी अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और पीछे से पीठ व गर्दन में गोली मार दी।

गोली लगने से सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। आक्रोशित लोग शव उठने नहीं दे रहे है। खबर लिखे जाने तक शव के साथ लोग पुकार चौक को जाम कर रखे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago