Samastipur

महिला रोजगार योजना आवेदन पर कोई शुल्क नहीं, समस्तीपुर DM ने बिचौलियों को चेताया, योजना से जुड़ी अवैध वसूली की होगी जांच

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई महिला रोजगार योजना को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज कर दी गई है। इस योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने के लिए मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता आयोजित की। डीएम ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इसके तहत इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत प्रारंभिक सहायता राशि के रूप में महिलाओं को 10 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। आगे रोजगार की प्रगति को देखते हुए कुल 2 लाख रुपये तक की राशि चरणबद्ध तरीके से दी जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ सिर्फ जीविका दीदी ही नहीं बल्कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी ले सकती हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में समूह से जुड़कर महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में अलग से आवेदन की सुविधा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 7 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है, वहीं शहरी क्षेत्रों के लिये 10 सितंबर से प्रकिया शुरू हो जाएगी। ग्राम संगठन स्तर पर कम्युनिटी मोबिलाइजर महिलाओं को आवेदन की प्रक्रिया में सहयोग कर रही हैं। डीएम ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। जब महिला आर्थिक रूप से सक्षम होती है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और परिवार की स्थिति भी सुदृढ़ होती है।

पैसे की मांग करने पर होगी कार्रवाई :

डीएम ने स्पष्ट तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन या योजना से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में किसी को भी कोई राशि नहीं देनी है। यदि कोई बिचौलिया पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत सीधे डीएम कार्यालय में की जा सकती है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि मंगलवार को समस्तीपुर प्रखंड के केवस जागीर और उजियारपुर प्रखंड के प्रेम ब्रहंडा में योजना से नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का कथित वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि इसकी पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करता है। इस संबंध में डीएम ने कहा कि ऐसी किसी भी शिकायत की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

DM ने क्या कुछ कहा देखें वीडियों…

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

59 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago