Samastipur

छात्र हित की मांगों को लेकर आइसा ने समस्तीपुर काॅलेज के प्रिंसिपल को सौंपा स्मारपत्र

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई आइसा संगठन ने छात्र-छात्राओं से जुड़ी कई मांगों को लेकर प्राचार्य को स्मारपत्र सौंपा। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव लोकेश राज, सह सचिव मो. फरमान, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, संजीव कुमार और दीपक यदुवंशी शामिल रहे। स्मारपत्र में कॉलेज कैंपस में शैक्षणिक व लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने, सभी विभागों को दुरुस्त करने, छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, गर्ल्स कॉमन रूम से वर्सर ऑफिस हटाकर उसे व्यवस्थित करने, अलग से बॉयज कॉमन रूम में अखबार व पत्रिका की व्यवस्था करने की मांग रखी गई।

इसके साथ ही एक ही शिक्षक पर कई पदों की जिम्मेदारी न देकर योग्य शिक्षकों को पदाधिकारी नियुक्त करने, सभी छात्रों को एमएसटी सुविधा देने और विभागों में एसी को लेकर भेदभाव खत्म करने की भी मांग उठाई गई। आइसा नेताओं ने कहा कि पहले छात्रों को ट्रेन से आने-जाने में एमएसटी और नियमित उपस्थिति पर फुल फ्री-हाफ फ्री की सुविधा मिलती थी, जिससे उपस्थिति बनी रहती थी। लेकिन अब कॉलेज प्रशासन इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि छात्र हित की मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आइसा ने चेतावनी दी है कि यदि 20 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago