समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

चकमेहसी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत अंतर्गत घोघराहा ढा़व में शनिवार को कचरा भवन के पीछे पेड़ से एक अज्ञात युवक शव लटका मिला। सुबह घास काटने गई महिलाओं ने शव को देखकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही चकमेहसी थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से हजारों लोग घटनास्थल पर जुट गए। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार ग्रामीणों से जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150