Samastipur

BRB कॉलेज में संचालित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस 

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बी.आर.बी. कॉलेज में संचालित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा ली।

कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया तथा छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को कलम भेंट कर शिक्षा और ज्ञान के महत्व को रेखांकित किया। छात्रा आदिति, अर्चना और अंबिका ने मिलकर सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट झलक रही थी।

निदेशक प्रो. विकास कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जीओ ऐसे जैसे कल मरना है और सीखो ऐसे जैसे हमेशा जीना है।” उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य शिक्षा पर निर्भर करता है और शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं। वहीं शिक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि “शिक्षक के बिना ज्ञान संभव नहीं और ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है।”

नोडल प्रभारी कोस्तुक सौरव ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके जन्मदिवस को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. विजय गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते बल्कि जीवन में अनुशासन और चरित्र निर्माण का पाठ भी पढ़ाते हैं।

इस अवसर पर राहुल रमण ने कविता के माध्यम से शिक्षकों की महत्ता बताई “शिक्षक डूबती किश्तियों को जहाज बना देते हैं।” उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जिसे पीने वाले ही जीवन में दहाड़ सकते हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ठाकुर ने किया और कहा कि इस आयोजन ने उन्हें उनके विद्यालय जीवन की याद दिला दी। मौके पर सलोनी कुमारी, रोहित कुमार, शालिनी कुमारी, रोशनी कुमारी, मंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago