Samastipur

थानेश्वर पुल पर बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीनकर हुआ फरार, शहर में इन दिनों चैन स्नैचिंग व मोबाइल छिनतई की घटनाएं बढ़ी

समस्तीपुर : नगर थाना से सटे थानेश्वर पुल पर बीते मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी संजय कुमार सिंह की पत्नी गुंजन कुमारी के रूप में बतायी गई है। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी मां के साथ बाजार से कुछ जरूरी काम निपटा कर थानेश्वर पुल के रास्ते डॉक्टर के पास जा रही थी। इसी दौरान पुल पर एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उससे जबरदस्ती उसका पर्स छीन लिया और बदतमीजी करते हुए फरार हो गए।

पर्स में करीब पांच हजार नगद, एक महंगा मोबाइल फोन के अलावे एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। महिला का आरोप है कि जब वह घटना की शिकायत को लेकर आवेदन देने गई तो पुलिसकर्मियों ने उनका आवेदन नहीं लिया और उन्हें वकील से आवेदन लिखवाकर लाने को कहा।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें की दिनों शहर में बाइकर्स गैंग ने आतंक मचा रखा है। चेन स्नैचिंग व मोबाइल छिनने की घटना लगातार हो रही है। बाइक सवार बदमाशों ने बीते रविवार की शाम भी नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस काली मंदिर चौक के पास एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago