समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को राजधानी स्थित सरदार पटेल भवन ऑडिटोरियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। समारोह में समस्तीपुर जिले के सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय और पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय को पहले भी वीरता पदक और आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से नवाजा जा चुका है। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए थे, जिसे पटना स्थित पुलिस महानिदेशक ने औपचारिक रूप से सौंपा था। मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न वर्षों में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक, वीरता पदक तथा केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से अलंकृत हुए पुलिसकर्मियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
साथ ही, सम्मानित पदाधिकारियों और कर्मियों को 51-51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में न केवल सेवा दे रहे अधिकारी और जवान शामिल हुए, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मियों और दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन की स्वीकृति बिहार के पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई थी, जबकि इसकी पूरी देखरेख सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) ने की।
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…