Samastipur

समस्तीपुर बाजार समिति के प्रवेश द्वार पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, एक ही लेन से होती है आवाजाही

समस्तीपुर : समस्तीपुर का बाजार समिति उत्तर बिहार में सबसे बड़ा हाट माना जाता है। यहां तक की नेपाल तक के व्यवसायी समस्तीपुर बाजार समिति आकर व्यवसाय करते हैं। खासकर मसाला के मामले में दूर-दूर जिले के अलावा बाहर के व्यवसायी भी आते हैं। लेकिन यहां जाम के कारण बाजार से लेकर मुख्य सड़क तक गाड़ियां फंसी रहती हैं। यहां एक द्वारा से प्रवेश और दूसरे द्वारा से बाहर निकलने का रास्ता भी बना।

प्रवेश द्वार पर इन और आउट भी लिखा है। लेकिन इसका यहां इसका कोई मायने नहीं है। प्रवेश द्वार इंट्री वाले द्वार पर अतिक्रमण का पूर्णतया कब्जा है। बाहर जाने वाले द्वार पर ही दोनों तरफ के वाहनों का आवाजाही जारी है। स्थानीय मथुरापुर थाना के थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि वह तो अभी आए ही हैं। शीघ्र ही इस पर व्यवसायी की बैठक बुलाकर व्यवस्था की जाएगी और मेन गेट पर इन-आउट का पालन सख्ती से कराया जाएगा। साथ ही गेट पर लगने वाले अतिक्रमण को भी खाली कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से भी पत्राचार करेंगे।

मथुरापुर स्थित बाजार समिति उत्तर बिहार का सबसे बड़ा हाट माना जाता है। यहां पर जिले के व्यवसायी विभिन्न प्रकार के मसाला एवं हरी सब्जी के लिए आते हैं और इसका व्यवसाय करते हैं। प्रत्येक रविवार को यहां बहुत भीड़ लगती है। प्रत्येक रविवार को करोड़ों का व्यवसाय यहां होता है। बाजार समिति में मसाला और हरी सब्जी के अलावे चावल, दाल, लकड़ी का सामान, सरसों तेल सहित अन्य का व्यवसाय भी होता है। यह व्यवसाय तो सभी दिन होता है, लेकिन हाट केवल रविवार को लगता है।

गेट पर ई रिक्शा का भी जमावड़ा बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा रहता है। इसके कारण दरभंगा रोड पर जाम की स्थिति रहती है। कभी-कभार तो जाम इस प्रकार होता है कि लोग घंटों जाम में परेशान होते हैं। ई रिक्शा चालक अपने गाड़ी में सवारी बैठाने के लिए ही मेन गेट पर जाम लगा रहते हैं। हालांकि जब तक थाना अध्यक्ष खड़े रहे, तब तक गेट खाली था। उनके जाने के साथ ही फिर से जाम हो गया।

बयान :

शीघ्र ही इस पर व्यवसायी की बैठक बुलाकर व्यवस्था की जाएगी और मेन गेट पर इन – आउट का पालन सख्ती से कराया जाएगा। साथ ही गेट पर लगने वाले अतिक्रमण को भी खाली कराया जाएगा।

– राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, मथुरापुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

12 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

24 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

24 घंटे ago