Samastipur

7 से 11 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पटेल मैदान, लाल कोठी और इंदिरा रेलवे स्टेडियम में होगा

समस्तीपुर : वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत समस्तीपुर में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 7 से 11 अक्टूबर तक शहर के पटेल मैदान, लाल कोठी और इंदिरा रेलवे स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय ने विस्तृत खेल कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि एसजीएफआई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कुल 17 खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है।

जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, योगा, क्रिकेट, शतरंज, टेबल टेनिस, जूडो, बास्केटबॉल और हैंडबॉल शामिल हैं। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यालय के छात्रो में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को विकसित करने का अवसर दिलाएगा। साथ ही जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तरीय, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा मौका देगा। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी विद्यालय व महाविद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे अपनी-अपनी टीमों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago