Samastipur

दलसिंहसराय में वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौ’त, रेलवे ट्रैक किनारे मिला मृतक का चप्पल और गमछा

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अजनौल हनुमान मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और घटना की जानकारी डायल 112 व रेलवे पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान अजनौल पंचायत के खोकसा वार्ड-4 निवासी चंद्र विजय राय (60 वर्ष) के रूप में हुई है। शव रेलवे फाटक संख्या 29 के पास बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर दो टुकड़ों में बंटा हुआ पाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के कुछ देर पहले मृतक को सड़क किनारे मंदिर के पास बैठे देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस से कटने से हुई। घटनास्थल से मृतक का चप्पल और गमछा बरामद किया गया है। शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन से ठोकर लगने के बाद वह कुछ दूरी तक घसीटते हुए चला गया और फिर दो हिस्सों में कट गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि वे अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाते थे। आज भी इसी तरह घर से बाहर निकले थे और हादसे का शिकार हो गए। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago