समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कुख्यात छोटे लाल ठाकुर उर्फ छोटू तबाही को दबोच लिया। एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी पर वैशाली जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खास तौर पर वैशाली सदर थाना कांड संख्या 183/25 दिनांक 05 मार्च 2025, धारा 309(6) बीपीएमसी व 27 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। बता दें की अपराध की दुनिया में छोटे लाल ठाकुर ‘छोटू तबाही’ नाम से कुख्यात है और लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…