Samastipur

आर.बी. कॉलेज दलसिंहसराय में पीजी पढ़ाई शुरू न होने से आक्रोश, संयुक्त छात्र संगठन कल करेगा तालाबंदी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज दलसिंहसराय में पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं होने को लेकर संयुक्त छात्र संगठन NSUI, AISA, SFI, CRJD, AISF ने आंदोलन तेज कर दिया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि 12 सितंबर से कॉलेज का अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। बताया गया कि सीनेट द्वारा चार विषयों की पढ़ाई की मान्यता मिल जाने के बावजूद इस सत्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इससे छात्रों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

छात्र नेताओं का कहना है कि 10 सितंबर को कॉलेज प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया था कि 11 सितंबर को कुलपति से मुलाक़ात कर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। लेकिन वार्ता के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विरोध में छात्र संगठन अब तालाबंदी करेंगे। धरना स्थल पर NSUI से जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, छात्र नेता सूरज पाठक, विवेक विराट, सुजित कुमार, अभिषेक राणा, केशव कुमार, भरत कुमार, आदर्श कुमार, ललन यादव, मनीष कुमार, दीपक सिंह, रोहित कुमार, ऐहसान आरजू मौजूद थे। वहीं AISA से जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, उदय कुमार, नीतीश कुमार, SFI से कुंदन यादव, छोटू भारद्वाज, ऋषिकेश कुमार, CRJD से गुलेशर, नवनीत, दीपक व AISF से दुर्गेश कुमार ने अपनी भागीदारी दर्ज की।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago