Samastipur

बेगूसराय से भागकर दरभंगा में प्रेमी जोड़ा मंदिर में रचाई शादी, समस्तीपुर पहुंचने पर पुलिस ने कस्टडी में लिया

समस्तीपुर : बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव से भागे प्रेमी जोड़े ने दरभंगा के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। जानकारी के अनुसार, युवती नेहा कुमारी (19 वर्ष) और युवक धीरज कुमार (21 वर्ष) एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं।

धीरज ने बताया कि तीन साल से उनका प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन परिजन जाति की वजह से शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी कारण 30 अगस्त को दोनों घर छोड़कर भाग निकले और दरभंगा पहुंचकर मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के बाद जब वे पतैली हाट के पास रिश्तेदार से मिलने पहुंचे, तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कस्टडी में ले लिया। इस संबंध में अंगारघाट पुलिस ने बताया कि पूछताछ में युवक-युवती ने खुद को बालिग बताया है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago