समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में राम निरीक्षण कॉलेज के पास मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ निवासी राम सागर महतो (55 वर्ष) और फुल कुमार भगत (52 वर्ष) के रूप में की गई है।
इजाजत राम सागर महतो ने बताया निर्माणाधीन मकान में करीब 10 दिन से काम चल रहा है। वह मंगलवार को छड़ लेकर छत पा जा रहे थे। अचानक 11 हजार वोल्ट के तार से छड़ सट गया। जिब कारण झुलसने से दो मजदूर घायल हो गए। वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. राजेश कुमार ने बताया की दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। एक मजदूर का सीना और पैर जला हुआ है। जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…