Samastipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जीविका निधि का शुभारंभ, 105 करोड़ की राशि का हस्तांतरण

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर जीविका निधि में 105 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया। कार्यक्रम दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, वित्त मंत्री  सम्राट चौधरी तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।

समस्तीपुर जिले के समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शाम्भवी चौधरी, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विधायक बिरेन्द्र कुमार, जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, उपविकास आयुक्त समस्तीपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और जीविका दीदियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय विकास का आधार बताते हुए स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साझा लिंक और दूरदर्शन के माध्यम से बिहार के सभी 38 जिलों में किया गया, जिसे जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा। समस्तीपुर जिले में भी वर्चुअल माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। साथ ही, सभी जीविका प्रखंड कार्यालयों और महिला संकुल स्तरीय संघों में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रसारण देखा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

52 मिनट ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

6 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

6 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

7 घंटे ago