Bihar

दिसंबर में होगी TRE 4 की परीक्षा: शिक्षा मंत्री बोले- जनवरी में रिजल्ट; सितंबर से STET के भरे जाएंगे फॉर्म

पटना में मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पीसी की। इस दौरान उन्होंने TRE 4 परीक्षा की डेट की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 20 से 26 जनवरी तक tre 4 की परीक्षा का परिणाम आएगा। Tre 4 की परीक्षा दिसंबर में होगी। 16 से 19 दिसंबर के बीच परीक्षा होगी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि STET परीक्षा का फॉर्म भरने की प्रक्रिया सितम्बर से शुरू होगी। 4 सितंबर को STET के अभ्यर्थी बड़े आंदोलन की तैयारी में थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने उससे पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती और परीक्षा की प्रक्रिया तय समय पर होगी।

5 से 13 सितंबर तक ट्रांसफर आवेदन प्रोसेस चलेगा

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार में स्कूल शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 से 13 सितंबर तक चलेगी। इसमें शिक्षकों को 3 जिलों का विकल्प देने का मौका मिलेगा। विभाग का कहना है कि प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि TRE 4 में कितनी रिक्तियां आएंगी, इसकी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या फिलहाल सभी जिलों से नहीं मिली है, इसलिए आंकड़े जुटाए जा रहे।

जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, रिक्तियों का ब्योरा BPSC को भेज दिया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट समय-सीमा मिल गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

17 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago