Samastipur

समस्तीपुर में निर्वाचक सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, फॉर्म-6 के माध्यम से 65 हजार 300 जोड़े गए योग्य मतदाता

समस्तीपुर : जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को जारी कर दी गई है। यह सूची बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सूची के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में 65 हजार 300 मतदाता ड्राफ्ट सूची से अधिक बढ़े हैं। जिले के दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी दलों को विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी सौंपी। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्रारूप सूची में पूरे जिले में कुल 28 लाख 61 हजार 275 निर्वाचक थे, जबकि अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 29 लाख 26 हजार 575 हो गई है। यानी की अभी 65 हजार 300 लोगों के नाम फिर से जुड़े हैं।

इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वीडियो संदेश भी दिया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार और अवर निर्वाचन पदाधिकारी पटोरी राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार, जनता दल यूनाईटेड से मो० अनस रिजवान, राष्ट्रीय जनता दल से सत्यविंद पासवान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) से ललन सिंह, बहुजन समाज पार्टी से अभय कुमार सुमन, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से मो० अफताब आलम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उपेन्द्र नाथ तिवारी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से रामाश्रय महतो और लोक जनशक्ति पार्टी से अनुपम सिंह उपस्थित हुए।

चुनाव की संभावित तिथियां :

1. चुनाव आयोग 4-5 अक्टूबर 2025 को पटना का दौरा करेगा।

2. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है।

3. पहला चरण छठ पूजा के बाद, अक्टूबर अंत या नवंबर पहले हफ्ते में संभावित।

4. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है ।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

44 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago