Samastipur

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर गंगा स्नान कर घर लौटने वाले लोगों की उमड़ी भीड़, समस्तीपुर शहर में घंटो लगा रहा जाम

समस्तीपुर : शारदीय नवरात्र के आरंभ से पूर्व संध्या पर रविवार को गंगा स्नाननार्थियों की जबरदस्त भीड़ से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी। गंगा स्नान कर घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मोहनपुर रोड, ओवरब्रिज, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट, बाजार समिति, मुक्तापुर तक जाम के कारण छोटी बड़ी वाहन रेंगते रहे। शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ जाम रात 8 बजे नो-एंट्री शुरू होने के बाद शहर में ट्रकों के प्रवेश करने के बाद स्थिति और विकराल हो गयी।

जाम के बीच वाहनों के एक दुसरे से आगे बढ़ने की होड़ में सड़कों पर जाम लगते और टूटते रहा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस तैनात रही लेकिन स्थिति जश की तस बनी रही। जाम के कारण अपने गंतव्य तक जाने में घंटों देरी हुई। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसे देखे गए। कामकाजी लोग, बाजार से खरीदारी कर लौट रही महिलाएं और गंगा स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालु घंटों परेशान होते रहे। जाम के कारण कई जगहों पर धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

इधर गंगा स्नान कर अपने घर कल्याणपुर के परतापुर लौट रहे राजीव झा ने बताया की नवरात्र और गंगा स्नान जैसे मौकों पर पहले से ही जाम की संभावना बनी रहती है, बावजूद इसके प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था नहीं की। शहर में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर ट्रैफिक डाइवर्जन का इंतजाम नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि त्योहारों के दौरान विशेष ट्रैफिक प्लान बनाकर उसे सख्ती से लागू किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इधर ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि नो-एंट्री खुलने और ट्रकों के शहर में प्रवेश करने के बाद थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन जाम को नियंत्रित कर लिया गया। ट्रैफिक जवानों ने काफी मशक्कत कर सभी वाहनों को नियमानुसार आगे बढ़ाया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

3 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

18 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

18 घंटे ago