समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार पंचायत अंतर्गत सीही गांव में बुधवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार पिरोना वार्ड संख्या-03 निवासी स्व. अंडू महतो का 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार सीही स्थित अपने जेनरल स्टोर एवं ऑनलाइन सेंटर का शटर बंद कर रहे थे। तभी अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और पीछे से पीठ व गर्दन में गोली मार दी। गोली लगने से सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…