समस्तीपुर : आरएनएआर कॉलेज में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गया जब नामांकन के लिए आये छात्र-छात्राओं को कथित रूप से कुछ असामाजिक तत्वों ने बंधक बना लिया।
जानकारी के अनुसार, नामांकन हेतु पहुँचे छात्र-छात्राएं वर्षा के कारण कॉलेज परिसर स्थित नये कैंटिन में बैठे थे। इसी दौरान दो युवक वहाँ पहुँचे और छात्रों से जबरन 5 रूपये सदस्यता शुल्क की मांग करने लगे। विरोध करने पर प्रकाश कुमार और हिमांशु शेखर समेत अन्य छात्रों को धमकाते हुए कैंटिन का गेट बाहर से ताला बंद कर दिया गया। सूचना पर छात्रों ने 112 नंबर पर शिकायत की।
करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुँची और कॉलेज प्रशासन की मदद से दूसरी चाबी से छात्रों को बाहर निकाला। इधर घटना के संबंध में प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कुमार ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
इधर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कॉलेज प्राचार्य को आवेदन सौंपते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो एनएसयूआई कॉलेज में आंदोलन कर पूर्ण तालाबंदी करेगी। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट, सचिव दीपक कुमार समेत कई छात्र मौजूद थे।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…