Samastipur

विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर DM ने की कोषांगों की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारी को लेकर मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। बैठक में ईवीएम एवं वीवीपैट कोषांग, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, निर्वाचक नामावली, वीडियोग्राफी एवं निर्वाचन कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

डीएम ने नोडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो। शिकायत निवारण की प्रक्रिया त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित हो। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर हेल्पलाइन का प्रभावी संचालन किया जाए।

निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े वीडियोग्राफी एवं प्रलेखन कार्यों में शिथिलता नहीं बरती जाए। वहीं ईवीएम और वीवीपैट को लेकर डीएम ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन करते हुए तय समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि कमिश्निंग और रैंडमाइजेशन के समय किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 घंटा ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

14 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago