समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ा हाथ का साथ, JDU में हो सकते हैं शामिल

IMG 20250626 WA0160

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रविवार को जेडीयू का दामन थामेंगे। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। जेडीयू सूत्रो से मिली खबर के मुताबिक बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल डॉ. अशोक कुमार (राम) जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं। रविवार को वे पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। जेडीयू सूत्रों ने बताया कि अशोक राम ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर ली है। रविवार को सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

कौन हैं अशोक राम?

अशोक राम बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं। 6 दफे विधायक रह चुके अशोक राम कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं। वे बिहार में कांग्रेस का दलित चेहरा रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से वह कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावे रोसड़ा से वह विधायक रह चुके हैं।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कृष्णा अल्लावरू से हुई परेशानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब उनसे इस बारे में पूछा गया की वे कांग्रेस छोड़ कर जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं तो उनका जवाब था कि कल तक इंतजार कीजिये। अशोक राम ने कहा कि जो होगा वो कल यानि रविवार को होगा। अशोक राम ने जेडीयू में शामिल होने की बात से इंकार नहीं किया। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि कृष्णा अल्लावरू के बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद अशोक राम परेशानी में थे। काफी सीनियर नेता होने के बाद उन्हें हाशिये पर रख दिया गया था। अशोक राम जिस जाति से आते हैं उसी जाति से आने वाले राजेश राम को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया था। वहीं पार्टी के कार्यक्रमों से भी अशोक राम को अलग-थलग रखा जा रहा था। इसके बाद अशोक राम ने दूसरी पार्टियों में संभावनायें तलाशना शुरू किया। उन्हें जेडीयू में शामिल होकर अपनी राजनीति बचाये रखने का मौका मिल गया।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250728 WA0000

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150