Samastipur

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान समस्तीपुर के 5 श्रद्धालुओं की भूस्खलन में मौ’त, एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल, CM नीतीश ने भी जताया शोक

समस्तीपुर : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम में रविवार 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के पाँच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य और एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी शामिल है। हादसा अर्ध कुमारी के पास भारी बारिश के चलते हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में सोरमार पंचायत के रामपारन निवासी प्रदीप मंडल का पुत्र अजय कुमार (45 वर्ष), उसके छोटे भाई राजा कुमार (32 वर्ष), राजा की पत्नी पिंकी देवी (28 वर्ष) और उनकी बेटी दीपांशी (7 वर्ष) शामिल हैं। वहीं गोपालपुर पंचायत निवासी मनोहर राय की पुत्री तान्या (15 वर्ष) भी इस हादसे में काल के गाल में समा गई।

मृतक राजा के चाचा शंभू शरण महतो ने बताया कि राजा परिवार के साथ दिल्ली के मजनू टीला इलाके में रहकर मजदूरी करता था। साल में दो बार ही गांव आता था। छह महीने पहले ही वह गांव आया था। बताया गया कि अजय कुमार की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी।

परिवार 24 अगस्त को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बस से रवाना हुआ था। इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। हादसे में राजा का दो वर्षीय पुत्र प्रियांश घायल हो गया है। माता-पिता की मौत के बाद अब उसके साथ उसकी बड़ी बहन पूरी तरह अनाथ हो गई है।

परिजनों के अनुसार, मृतकों के पार्थिव शरीर दिल्ली लाए जाएंगे और वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना गुरुवार देर रात समस्तीपुर पहुंची, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सोरमार और गोपालपुर पंचायत में गहरा शोक व्याप्त है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को निर्देश दिया है कि जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय कर मृतकों के पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago