Samastipur

रेल विस्तार-विकास मंच ने किया नुक्कड़ सभा, 22 सितंबर से समस्तीपुर रेल कारखाना में होगा भूख हड़ताल

समस्तीपुर : रेल कारखाना में पीओपी (पुराने डब्बा को नया बनाना) निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज, मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण काम शुरू करने, कर्पूरी ग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर व केबल स्थान-कर्पूरी ग्राम नई रेल लाईन योजना को मंजूरी देने, रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रन पार्क का जीर्णोद्धार करने आदि मांग समेत 22 सितंबर से रेल कारखाना पर आहुत भूख हड़ताल आंदोलन को सफल बनाने के आह्वान के साथ शुक्रवार को रेल विस्तार मंच ने शहर में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।

नुक्कड़ सभा शहर के सर्किट हाउस, भोला टाॅकीज, मुक्तापुर रेल गुमटी, बाजार समिति चौक, चीनी मील चौक, स्टेडियम गोलंबर पर किया गया। मौके पर संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, जीतेंद्र कुशवाहा, राजद के राम विनोद पासवान, राकेश ठाकुर, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, मो शाद अहमद आदि उपस्थित थे।

संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुप्पा व अपना घर भरने वाले जनप्रतिनिधियों के कारण चीनी मील, पेपर मील आदि चला गया। जुट मील अंतिम सांस गिन रहा है। कोई नया कल- कारखानों की स्थापना नहीं हुई है। अंग्रेज के जमाने का रेल कारखाना समस्तीपुर की पहचान है। लंबे संघर्ष के बाद साल 2012 में रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे वर्कशॉप को माल डिब्बा के पीओएच कम के लिए भेजा गया। प्रस्ताव को सत्र 2014-15 में काम की स्वीकृति दी गई।

बजट सत्र 2016-17 में पीओएच के लिए 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपए आवंटित भी किया गया। इसमें से 2019-20 में आंशिक राशि की निकासी भी की गई। लेकिन जगह कम होने का बहाना बनाकर काम प्रारंभ नहीं किया गया। इसे लेकर क्षेत्रीय रेल कार्यालय महाप्रबंधक हाजीपुर की ओर से बनाया गया, जांच कमेटी भी पीओएच करने की दिशा में सकारात्मक अनुशंसा की है। बावजूद इसके पीओएच निर्माण काम शुरू नहीं किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago