Samastipur

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे तेजस्वी यादव, पर बिहार के CM पर कांग्रेस क्यों है चुप

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार की गलियों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया जा रहा है। मंगलवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राहुल को पीएम बनाने की बात कही है। खास बात है कि अब तक राहुल या कांग्रेस सांसद की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर राजद नेता के समर्थन में कोई ऐलान नहीं किया है। राज्य में साल के अंत में चुनाव होने हैं।

नवादा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने विधानसभा चुनाव में राज्य से NDA सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘बिहार में राजग सरकार को उखाड़ फेंकना है। आगे जब भी लोकसभा चुनाव होगा, हम लोग राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।’

गांधी को राजद नेता ने ऐसा व्यक्ति बताया जिसने ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रातों की नींद हराम’ कर दी है। यादव ने कहा, ‘आगामी विधानसभा चुनाव में हमें राज्य में राजग की 20 साल की ‘खटारा सरकार’ को उखाड़ फेंकना है और आगे जब भी लोकसभा चुनाव होगा हम लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।’

क्यों हिचकिचा रही है कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस, आरजेडी, वीआईपी, सीपीआई (माले) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पार्टियों के बीच अब तक सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय नहीं हो सका है। ऐसे में कांग्रेस की हिचकिचाहट की एक वजह सीट बंटवारा भी हो सकती है। फिलहाल, इसे लेकर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

तेजस्वी खुद को बता रहे कप्तान!

महागठबंधन के दलों के बीच अब तक 5 दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। इंडिया टुडे के अनुसार, तेजस्वी कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि वह ही बिहार में गठबंधन की अगुवाई करेंगे।

2020 चुनाव

साल 2020 में कांग्रेस और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तब कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा और महज 19 पर जीत हासिल की थी। जबकि, राजद के खाते में 75 सीटें आई थीं।

बिहार में जारी महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर नीतीश के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होने विपक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी के नेतृत्व वाली यात्रा को पूरी तरह लक्ष्यहीन और दिशाहीन बताया है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों की गूंज चारों ओर स्पष्ट रूप से सुनाई देती है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों को राहत देने वाले कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। खासकर 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलने से सूबे की बड़ी आबादी का बिजली बिल शून्य हो गया। इसी वजह से जनता का स्पष्ट रुझान नीतीश कुमार की ओर है। यही विपक्ष की राजनीतिक हताशा और छटपटाहट का कारण बन गई है।

वहीं कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को जननायक बताने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सोच का दिवालियापन और राजनीतिक अपरिपक्वता है। वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार जनता के हितों में कार्य कर रही है। सत्ता संभालते ही नीतीश कुमार ने आधी आबादी के सशक्तीकरण और समान अवसरों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। इससे विपक्ष परेशान है।

Avinash Roy

Recent Posts

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

31 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago