Samastipur

सारण का बच्चा भटक कर पहुंचा समस्तीपुर, आरपीएफ की टीम ने किया बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के थलवारा स्टेशन पर आरपीएफ ने एक बच्चे को बरामद किया। जानकारी के अनुसार कैंपिंग स्टाफ दीप कुमार द्वारा स्टेशन में गश्ती के क्रम में 20.20 बजे रात्रि गाड़ी संख्या 55513 से प्लेटफार्म संख्या एक पर आगमन के उपरांत ट्रेन के सामान्य कोच से एक लड़के को उतरा। वह बहुत ही डरा-सहमा हुआ था। पूछने पर अपना नाम विशाल कुमार राम (13) बताया: पिता का नाम स्व. रणजीत राम बताया।

उसने खुद को सारण जिला के दादपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का रहने वाला बताया। वह भटक कर छपरा से यहां आ गया। इसके बाद जवानों ने उसे खाना खिलाया। लड़के ने अपने परिजन का मोबाइल नंबर नहीं होने की जानकारी दी। इसके उपरांत उसे समस्तीपुर पर लाया गया। महिला आरक्षी सुमन मीणा की देखरेख में पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया। कॉर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन शंकर कुमार मलिक को बच्चे सुपुर्द किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

25 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago