Samastipur

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर राजधानी के बाद अब पहली बार दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर वासियों को होगा फायदा

समस्तीपुर : रेलवे ने पूर्णिया से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की है। हालांकि, फिलहाल इसके आधिकारिक रूट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित मार्ग में खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार, वंदे भारत को सहरसा-खगड़िया मार्ग से पटना तक चलाने की तैयारी है। यदि यह ट्रेन खगड़िया होते हुए समस्तीपुर आती है तो समस्तीपुरवासियों के लिए पटना जाने हेतु एक बेहतर और तेज विकल्प उपलब्ध होगा।

इससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर भी अधिक आरामदायक होगा। यात्रियों का कहना है कि समस्तीपुर जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने पर यहां से पटना और अन्य बड़े शहरों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। नमो भारत रैपिड रेल के बाद वंदे भारत जैसी आधुनिक सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। फिलहाल रेलवे की ओर से आधिकारिक रूट की घोषणा का इंतजार है। घोषणा होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि समस्तीपुर जंक्शन इस ट्रेन से जुड़ेगा या नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

28 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago