Samastipur

समस्तीपुर में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की ह’त्या कर घर में दफनाया शव, फिर उसके उपर खटिया लगाकर सो गया हैवान पति

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद के दौरान एक सनकी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पलटन राम शाम को पत्नी सीमा देवी और बच्चों के साथ नागरबस्ती में आयोजित कृष्णाष्टमी मेला देखने गया था। घर लौटने के बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को घर में गड्ढा खोदकर दफनाया और ऊपर खाट रखकर उसी पर सो गया।

सोमवार की सुबह उसने पत्नी के फरार हो जाने की झूठी बात कहकर खुद भी गांव से फरार हो गया। संदेह होने पर ग्रामीणों ने घर की तलाशी ली तो खाट के नीचे मिट्टी खोदने पर महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी-2 संजय कुमार तथा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

1 घंटा ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

1 घंटा ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago