समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथि उत्तर वार्ड संख्या-7 में बुधवार की देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पीड़ित कृष्णदेव कुमार ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर गांव के ही आदित्य कुमार, निर्मल कुमार सिंह, हेमंत कुमार सिंह और विमल कुमार सिंह सहित अन्य पर हत्या की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।
आवेदन में बताया गया है कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे वे रोसड़ा के एक होटल में खाना खाने पहुंचे थे। होटल बंद मिलने के बाद घर लौटते समय रहुआ बांध के समीप पान खाकर आगे बढ़े। इसी दौरान आरोपित दो मोटरसाइकिल पर उनका पीछा करने लगे। कृष्णदेव ने आशंका जताई कि वे हत्या की साजिश रच रहे थे। महथि मडैया रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर उत्तर में आरोपितों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली सिर पर मारने की नीयत से चलाई गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
पीड़ित ने बताया कि भागने के क्रम में उनकी मोटरसाइकिल वहीं छूट गई और वे खेतों की ओर भागकर जान बचाने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान पैर में गंभीर चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों को सूचना देने पर लोग घटनास्थल पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी विभूतिपुर से समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, पीड़ित ने पुलिस को घटनास्थल से बरामद चार खोखा सौंपा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…