Bihar

ये मेरा नंबर नहीं है.., बिहार में 7 लाख उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी सिम; धोखाधड़ी का खेल

बिहार में उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं और उनके नाम से सिम खरीद कर दूसरा कोई इस्तेमाल कर रहा था। ऐसा एक-दो लोगों के साथ नहीं बल्कि राज्य के 7,00,979 उपभोक्ताओं के साथ हो रहा था। दूरसंचार विभाग के संचार साथी एप और पोर्टल पर 14 लाख 30 हजार 614 उपभोक्ताओं ने नंबर जांच करने के लिए आवेदन किया था। इसमें सात लाख से अधिक उपभोक्ताओं के नाम से फर्जी तरीके से सिम लेकर उसका इस्तेमाल करने का मामला सामने आया।

बता दें कि संचार साथी एप और पोर्टल पर इसकी सुविधा है कि उपभोक्ता अपने नाम से चल रहे नंबर की जांच कर सकते हैं। इसकी जानकारी तुरंत मिल जाती है। इसको लेकर साइबर ठगी से बचने के लिए लाखों उपभोक्ता अपने नाम से नंबर की जांच करवा रहे हैं। वर्ष 2023 जुलाई से जुलाई 2025 तक 14 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने नंबर जांच के लिए संचार साथी एप पर आवेदन किया था।

इसमें 11 लाख 84 हजार 945 उपभोक्ताओं के नंबर की जांच हुई है। इसमें छह लाख से अधिक उपभोक्ताओं के नाम से फर्जी तरीके से नंबर लेकर इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं दो लाख 68 हजार 211 उपभोक्ताओं ने कहा कि संबंधित नंबर को बंद कर दिया जाए, क्योंकि इस नंबर की उन्हें जरूरत नहीं है।

फर्जी नंबर बंद करवाने में बिहार देशभर में छठे स्थान पर

फर्जी तरीके से अन्य उपभोक्ताओं के नाम से नंबर इस्तेमाल करने में बिहार छठे स्थान पर है। इसमें सबसे अधिक यूपी, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, एमपी, महाराष्ट्र है। इन राज्यों के उपभोक्ताओं के नाम से फर्जी नंबर का इस्तेमाल किया था। देशभर के 38 लाख 17 हजार 446 उपभोक्ताओं ने कहा कि संबंधित नंबर मेरे नाम से है, लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं है। इसे बंद कर दिया जाए।

सिम के लिए फर्जी पहचान पत्र देने वाला देवघर से धराया

इधर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सिम बॉक्स से साइबर ठगी मामले में झारखंड के देवघर से मुकेश महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी (साइबर) संजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है। उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी। डीआईजी ने कहा कि ईओयू को जानकारी मिली थी कि देवघर के कारो थाना इलाके के निवासी मुकेश महतो ने ही वैशाली के मो. सुल्तान को बड़ी मात्रा में फर्जी पहचान पत्र उपलब्ध कराये थे।

इसके आधार पर पीओएस के माध्यम से सैकड़ों सिम जारी हुए, जिनका इस्तेमाल सुपौल में बरामद सिम बॉक्स से साइबर ठगी में किया गया। छापेमारी के दौरान मुकेश महतो के ठिकाने से बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड सहित कई पहचान पत्र बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उसके मोबाइल में वैशाली के मो. सुल्तान से हुई चैटिंग के भी सबूत मिले हैं। सिम बॉक्स मामले में 21 जुलाई को सबसे पहले सुपौल से हर्षित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद भोजपुर में भी छापेमारी कर सिम बॉक्स की बरामदगी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

4 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

39 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

51 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago