Samastipur

विभूतिपुर के सुरौली पंचायत में 4 माह पहले बनी सड़क बारिश में बही, ग्रामीणों में आक्रोश

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-3 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत शाहपुर चौक से दलसिंहसराय जाने वाली मुख्य सड़क से अमर कुमार झा के घर तक मिट्टीकरण एवं ईंटकरण का कार्य महज चार माह पूर्व ही किया गया था। लेकिन हाल की बारिश में नवनिर्मित सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य समुचित ढंग से नहीं कराया गया था, जिसके कारण पहली ही बरसात में इसकी हालत खराब हो गई। सड़क पर चलना कठिन हो गया है और आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। राहगीरों एवं वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अब तक सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। सड़क की तस्वीरें ही उसकी जर्जर स्थिति और निर्माण में बरती गई लापरवाही की गवाही दे रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

33 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

2 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

2 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

13 घंटे ago