समस्तीपुर में NH-28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और नाला निर्माण की गुणवत्ता पर भाजपा नेता ने उठाये सवाल
समस्तीपुर/उजियारपुर : प्रखंड के सातनपुर स्थित एनएच-28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और उससे सटे नाले की गुणवत्ता को लेकर भाजपा नेता रूमान अहमद साबरी ने नाराजगी जताई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता साबरी ने एनएचएआई को कार्य में अनियमितता की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों की लागत से हो रहा निर्माण कार्य बेहद खराब गुणवत्ता का है। उन्होंने बताया कि नाले का ढक्कन अभी बनते ही दरकने लगा है, जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका है।
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपुर स्थित एनएच-28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और उससे सटे नाले की गुणवत्ता को लेकर भाजपा नेता रूमान अहमद साबरी ने उठाये सवाल। NHAI व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की शिकायत।#Samastipur #Ujiyarpur pic.twitter.com/bsscxzcL3o
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 7, 2025
भाजपा नेता ने बताया कि संवेदक से बात करने पर उन्होंने अगले 15 वर्षों तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी लेने की बात कही, लेकिन इस जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं एनएचएआई चेयरमैन को ईमेल के माध्यम से शिकायत पत्र और संबंधित फोटो भेजकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

