Samastipur

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में 6 बदमाशों को 72 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर समस्तीपुर नगर पुलिस कर रही है पूछताछ

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बीते 7 मई को 10 करोड़ के आभूषण और 15 लाख नकदी की हुई लूट मामले में नगर पुलिस ने गिरफ्तार 6 बदमाशों को कोर्ट के आदेश पर मंडल कारा से 72 घंटे के लिए रिमांड पर लाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को और भी सुराग मिलने की उम्मीद है।

रिमांड पर लाये गये बदमाशों से पूछताछ के लिए पटना से एसटीएफ व तकनीकी शाखा की टीम भी आयी हुई, जिनके द्वारा सभी बदमाशों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। रिमांड पर लाये गये सभी बदमाश आदतन कुख्यात अपराधी है जो कई अन्य जिलों में भी बैंक व आभूषण शोरूम लूटकांड के मामले में आरोपी है और उनपर ईनाम की भी घोषणा पुलिस ने कर रखी थी। इधर बदमाशों से पूछताछ के दौरान नगर थाने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। ओडी पदाधिकारी का टेबल भी थाना के मुख्य भवन से हटाकर बाहर पोर्टिको में लगा दिया गया था व सुरक्षा के मद्देनजर थाना भवन के अंदर आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी थी।

बता दें कि हाल ही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में गिरफ्तार कर लाया गया बदमाश चंदू पासवान नगर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए पुलिस अभिरक्षा से थाना के आवास परिसर से भाग गया था। इससे पहले कोर्ट हाजत से भी चार कुख्यात अपराधी भाग चुके थे, जिनका अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था थी।

बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में अबतक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें महिला भी शामिल है। वहीं अब तक पुलिस करीब 3 किलो सोना भी बरामद कर चुकी है। बाकी के 7 किलो सोना की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। बचे हुए सोने की बरामदगी को लेकर ही जेल में बंद कुख्यातो से रिमांड पर लाकर पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago