Samastipur

समस्तीपुर एससी-एसटी थाने से जुड़े एक मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

समस्तीपुर : एससी-एसटी थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर निवासी बलबल साह के पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह एक एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त था। जानकारी के अनुसार, परतापुर के राजकुमार महतो के आवेदन पर बीते 25 जुलाई को एससी-एसटी थाना में अनिल कुमार समेत 14 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

आरोप था कि पूर्व में दर्ज एक मामले में सुलह नहीं करने को लेकर सभी आरोपी घातक हथियारों से लैस होकर राजकुमार महतो पर जानलेवा हमला किए। इस दौरान मारपीट कर घायल करने के साथ ही 50 हजार रुपये नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन लूट ली गई। जिसके बाद एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया। इसी मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

46 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago