समस्तीपुर : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में वर्तमान में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिये गये।
अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गहन पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध पारदर्शी और सटीक तरीके से संपन्न कराया जाये। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्वों के निर्वहन में तत्पर रहने का आग्रह किया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…