Samastipur

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ DM ने की बैठक

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के लिए उपयुक्त कर्मियों का प्रस्ताव तैयार कर दो दिनों के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्वाचन की तैयारी हेतु कोषांगों के गठन से संबंधित कार्यालय आदेश निर्गत किया जा सके।

साथ ही वज्रगृह कोषांग के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 27 अगस्त 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी समस्तीपुर के साथ समस्तीपुर कॉलेज पहुंचकर स्थल निरीक्षण करें और वज्रगृह एवं रिसीविंग स्थल का निर्धारण सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, अपर समाहर्ता बृजेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, उपनिर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

3 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

4 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

11 घंटे ago