Samastipur

समस्तीपुर RPF ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में शीशा तोड़ते तीन को रंगेहाथों पकड़ा

समस्तीपुर : आरपीएफ समस्तीपुर ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दानापुर-जयनगर इंटरसिटी 13226 के सामान्य कोच का शीशा तोड़ते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डीएससी आशीष कुमार के निर्देशन में तथा उपनिरीक्षक विवेक कुमार के नेतृत्व में की गई।

बताया जाता है कि मुक्तापुर स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद चार युवकों ने कोच में घुसकर बार-बार लात मारकर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान आरपीएफ की सादे लिबास में तैनात निगरानी टीम ने तीन युवकों को मौके से रंगे हाथों दबोच लिया। जबकि एक युवक फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार युवकों में से दो को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरे विधि-विरोधी किशोर को बाल सुधार गृह दरभंगा भेजा गया। आरपीएफ ने आरोपितों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago