समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा प्रखंड के भरवाड़ी पंचायत के मुशहरी टोल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बूथ अध्यक्ष चंदन महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा में विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान की तीव्र निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के सम्मान का प्रतीक हैं और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। साथ ही विपक्षी दलों को इस पर जनता से माफी मांगने की सलाह दी गई।
बैठक में स्थानीय विधायक की कार्यशैली पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक केवल कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित हैं और आम कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखते हैं, जिससे संगठन में असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बदलाव की मांग को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं से हस्ताक्षर लिए जाएंगे और तत्पश्चात ज्ञापन प्रदेश कमिटी को सौंपकर शीर्ष नेतृत्व तक जमीनी कार्यकर्ताओं की भावना पहुंचाई जाएगी।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ा है और यदि उनकी अनदेखी जारी रही तो पार्टी की जड़ों पर असर पड़ेगा। सभी ने इस संदेश को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना आवश्यक बताया। बैठक में वरिष्ठ नेता विनोद कुशवाहा, नीरज सिंह, वैभव रंजन, बिनोद सिंह, राम उदगार महतो, अनिल झा, मनीष सिंह, रामबाबू महतो, भूषण झा, विकास राय, विभूति कुंवर, सुमित झा, फुछो महतो, अंकित सिंह, राहुल कुमार, विपिन गुप्ता, रमेश महतो, राजेश महतो एवं अवधेश महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…