Bihar

बिहार चुनाव पर अमित शाह ने दिल्ली में बुलाई BJP की बड़ी बैठक; दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 3 सितंबर को अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी समेत एनडीए के नेता शामिल होंगे. इस बैठक में एनडीए के सीट बंटवारे पर भी चर्चा की जा सकती है.

इस बैठक में आगामी बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की महत्वपूर्ण रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. साथ ही बैठक में संगठन की चुनावी तैयारियां, बूथ मैनेजमेंट और पार्टी का सामाजिक समूहों तक पहुंचने जैसे विषयों पर चर्चा की जा सकती है.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्राओं को लेकर भी चर्चा की संभावना है, ताकि गठबंधन की साख को और मजबूत किया जा सके.

2020 बिहार चुनाव में कैसा रहा NDA का परमॉर्मेंस?

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन अच्छा था. एनडीए को 125 सीटें मिली थीं, जो कि बहुमत के आंकड़े 122 से तीन ज्यादा था. बीजेपी ने 19.5 फीसदी वोट शेयर हासिल किए और 74 सीटें जीतें थी. जेडीयू ने 15.4 फीसदी वोट शेयर हासिल किया और 43 सीटों पर जीत क़ाबिज़ की थी. वीआईपी और हम पार्टी चार-चार सीटें जीती थी. एनडीए ने कुल 38 फीसदी वोट शेयर हासिल किए थे.

बिहार चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं, जिनमें RJD, कांग्रेस और वाम दल शामिल थे. इस चुनाव में एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच वोट शेयर में महज़ दो फीसदी का अंतर था. 2020 चुनाव में कड़े मुकाबले और एंटी-इनकम्बेंसी के बावजूद एनडीए ने सरकार बनाया था और नीतीश कुमार सातवीं मुख्यमंत्री बने.

इसके अलावा, छोटे दलों ने भी कई सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की. AIMIM ने पांच सीटें जीतीं थी. वामदल (CPI, CPI(M), CPI(ML)) ने 16 सीटों पर जीत हासिक की थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago