Samastipur

रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के मैनेजर के विरुद्ध मैकेनिक ने दर्ज करायी प्राथमिकी, जानें क्या है मामला…

रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के मैनेजर के विरुद्ध मैकेनिक ने दर्ज करायी प्राथमिकी, जानें क्या है मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के प्रबंधक के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जूट मिल में मैकेनिक के पद पर कार्यरत मूसेपुर गांव निवासी मोहन पासवान के पुत्र अर्जुन पासवान ने आरक्षी अधीक्षक को आवेदन दिया था। इसके आलोक में मामला दर्ज किया गया है।

अर्जुन पासवान ने प्रबंधक पर गाली गलौज व मारपीट करने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है। वही प्रबंधक गणेश बोरात से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले की जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

1 घंटा ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago