समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी पतैली के स्व. हरिंदर सहनी की पत्नी सीता देवी, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं, उनको समाजसेवी राजू सहनी ने मानवीय पहल करते हुए सालभर का राशन उपलब्ध कराया। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व हरिंदर सहनी का निधन हो गया था। पति की मौत के कुछ माह बाद सीता देवी ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझने लगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार संकट में था। ऐसे में समाजसेवी राजू साहनी ने पहल कर उन्हें सालभर का राशन देकर बड़ी मदद की।
ग्रामीणों ने बताया कि राजू सहनी वर्षों से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करते आ रहे हैं। किसी भी आपदा या घटना की जानकारी मिलते ही वे तत्काल सहायता पहुंचाते हैं। धार्मिक कार्यों में भी वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सीता देवी को सहायता देने पहुंचे राजू साहनी के समर्थन में सैकड़ों गरीब परिवार वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने गली-मोहल्ला घुमाकर उनका स्वागत किया। मौके पर मौजूद लोगों ने वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता के विकास कार्यों पर सवाल भी उठाए, कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य नजर नहीं आ रहे। चुनाव का समय नजदीक आया है तो वह अब क्षेत्र में पहुंचेंगे। इससे पहले वह गायब रहे। मौक पर प्रमोद राय, घूरण सहनी, सुरज महतो, उमा सहनी, सरफराज, उमेश सहनी, बिशेश्वर राय, भीम सहनी, विष्णु सहनी, राकेश कुमार, रामनगिना सहनी, बालेश्वर सहनी, मनोज कुमार, सियाराम राय, रत्नेश राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…