समस्तीपुर : भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु होने की मंगल कामना की। रक्षा बंधन को लेकर शहर में काफी चहल पहल देखी गयी। लोग विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आये। पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाई की आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। कहीं रेशम की डोर से रिश्ते मजबूत हो रहे थे, तो कहीं चांदी-मोती की सुनहरी राखियों के साथ जीवनभर रक्षा करने का वचन लिया गया। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। उपहार, श्रृंगार सामग्री, कपड़े, आभूषण आदि भेंट किये। इसी के साथ कच्चे धागों के अटूट बंधन में भाई-बहन विश्वास, समर्पण व स्नेह की डोर बंध गये।
रक्षाबंधन को लेकर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। सभी दुकानों में काफी भीड़ रही। कहीं बहनें मिठाई खरीदतीं दिखीं, तो भाईयों ने भी बहनों को उपहार देने के लिए कपड़े, जेवर की दुकानों में पहुंचे। सिर्फ समस्तीपुर शहर में लगभग 50 लाख का मिठाई का कारोबार हुआ। लोगों की पहली पसंद मोतीचूर के लड्डू रहे। इसके बाद काजू कतली, गोंद के लड्डू और दिलखुश मिठाई भी खूब बिकी।
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…