Samastipur

उजियारपुर में शिक्षिका की संदिग्ध मौ’त मामले में मकान मालिक समेत दो पर ह’त्या का मामला दर्ज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में शुक्रवार को किराये के मकान में रह रही सरकारी स्कूल की शिक्षिका डॉली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक सुनील कुमार राय और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर निवासी अरविंद शर्मा ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मकान मालिक और उसके सहयोगी ने उनकी पुत्री से छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जब्त किया गया सुसाइड नोट आरोपितों ने भय दिखाकर लिखवाया था।

घटना के संबंध में थाना कांड संख्या 203/2025 दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद को सौंपी गई है। गौरतलब है कि डॉली कुमारी वर्ष 2023 में बीपीएससी के माध्यम से टीआरई-1 भर्ती प्रक्रिया के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड संख्या 3, नाजिरपुर में शिक्षिका के रूप में नियुक्त हुई थीं। वह स्कूल के समीप ही सुनील राय के मकान में किराये पर रह रही थीं।

शुक्रवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचे दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि, मृतका के भाई अभिषेक कुमार ने आत्महत्या की संभावना से इनकार करते हुए हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, बल्कि बिना किसी क्षति के खुला हुआ था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago