समस्तीपुर : भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु होने की मंगल कामना की। रक्षा बंधन को लेकर शहर में काफी चहल पहल देखी गयी। लोग विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आये। पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाई की आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। कहीं रेशम की डोर से रिश्ते मजबूत हो रहे थे, तो कहीं चांदी-मोती की सुनहरी राखियों के साथ जीवनभर रक्षा करने का वचन लिया गया। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। उपहार, श्रृंगार सामग्री, कपड़े, आभूषण आदि भेंट किये। इसी के साथ कच्चे धागों के अटूट बंधन में भाई-बहन विश्वास, समर्पण व स्नेह की डोर बंध गये।
रक्षाबंधन को लेकर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। सभी दुकानों में काफी भीड़ रही। कहीं बहनें मिठाई खरीदतीं दिखीं, तो भाईयों ने भी बहनों को उपहार देने के लिए कपड़े, जेवर की दुकानों में पहुंचे। सिर्फ समस्तीपुर शहर में लगभग 50 लाख का मिठाई का कारोबार हुआ। लोगों की पहली पसंद मोतीचूर के लड्डू रहे। इसके बाद काजू कतली, गोंद के लड्डू और दिलखुश मिठाई भी खूब बिकी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…