Samastipur

स्वतंत्रता दिवस को लेकर समस्तीपुर मंडल में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर पैनी नजर

फाइल फोटो

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। विशेषकर दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर आरपीएफ की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त अभियान चलाएंगे। यात्रियों के आवागमन के साथ-साथ पार्सल बुकिंग, आरक्षण व टिकट काउंटर पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

फुट ओवर ब्रिज पर भीड़-भाड़ को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल के विभिन्न आरपीएफ इंस्पेक्टर्स को अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का आदेश दिया गया है।

ट्रेनों में निर्धारित अनुपात के अनुसार सुरक्षा बल के जवान गश्त करेंगे। प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, पार्सल और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में खास सतर्कता बरती जाएगी। उधर, रेल पुलिस ने भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात बलों को लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष के अनुसार, सुरक्षा बलों को हर स्थिति में चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago