समस्तीपुर : पुलिस लाइन में नवनियुक्त सिपाहियों ने रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत परिसर की साफ–सफाई की गई और सभी को स्वच्छता का संदेश दिया गया। नवनियुक्त सिपाहियों ने उपकरणों के साथ-साथ पूरे पुलिस लाइन में झाड़ू लगाया तथा आसपास फैले कचरे को उठाकर निर्धारित स्थल पर निस्तारित किया। इस मौके पर मौजूद नवनियुक्त सिपाहियों ने कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है।
नवनियुक्त सिपाहियों ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि जैसे पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित है, वैसे ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इधर जिले के सभी थानों में भी पुलिस कमियों ने सघन साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पुलिस जवानों ने अपने कार्यस्थल और आवसीय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…