समस्तीपुर : 1 अगस्त और 2 अगस्त को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें वारंट, कुर्की और इश्तेहार के निष्पादन को लेकर सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 33 वारंट का निष्पादन, 9 इश्तेहार का निष्पादन तथा 3 कुर्की का निष्पादन किया गया। जिला के विभिन्न थानों में यह अभियान डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर चलाया गया।
इस दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 4 वारंट का निष्पादन हुआ। नगर थाना, मुफस्सिल थाना, दलसिंहसराय थाना, सरायरंजन थाना, पटोरी थाना, मोहिउद्दीननगर थाना, बिथान थाना, रोसड़ा थाना, हसनपुर थाना समेत जिले के अन्य 18 थानों में कार्रवाई दर्ज की गई।
इसके अलावे बिथान, रोसड़ा एवं दलसिंहसराय में एक-एक कुर्की की कार्रवाई भी की गई। वहीं नगर थाना में एक, पूसा थाना में एक, सरायरंजन थाना में दो, मुसरीघरारी थाना में एक, वारिसनगर थाना में एक, कल्याणपुर थाना में एक, खानपुर थाना में एक व दलसिंहसराय थाना में एक इश्तेहार का निष्पादन किया गया। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…